Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना के मामले
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना के मामले

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
default featured image

एक दिन में 3,46,786 नये मरीज, 2,624 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर ऐसे कहर बनकर टूट रही है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकार्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए। जबकि एक दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ो के अनुसार देश मे तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप में हर दिन रिकार्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3,46,786 नये मरीज आने के साथ देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गये हैं। वहीं 2,624 संक्रमितों की मौत के साथ देश में अब तक 1,89,544 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा दी है। संक्रमण के कारण मरने वालों की दर भी गिर गई है और यह 1.14 फीसदी है। जबकि अभी तक देश में कोविड-19 के 25,52,940 सक्रीय मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.37 फीसदी है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर और गिर गई है और यह 83.49 फीसदी रह गई है। पिछले 24 घंटों में 2,19,838 वायरस संक्रमण से ठीक हुए हैं।

पांच राज्यों में सर्वाधिक मामले आए
पिछले 24 घंटों में दैनिक कोविड-19 मामलों में सबसे अधिक योगदान देने वाले शीर्ष पांच राज्यों में 66,836 मामले महाराष्ट्र के बाद, 36,605 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश, 28,447 मामलों के साथ केरल, 26,962 मामलों के साथ कर्नाटक और 24,331 मामलों के साथ दिल्ली हैं। इन पांच राज्यों ने नए कोविड -19 मामलों में 52.82 प्रतिशत जोड़े, अकेले महाराष्ट्र में नए मामलों के 19.27 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार थे। मिजोरम में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 63 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,283 हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 54 मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए जबकि नौ मरीजों ने विभिन्न स्थानों की यात्रा की थी।

देश के 10 राज्यों में 74 फीसदी हैं नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में से 74.15 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुल दस राज्यों से हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। मंत्रालय के अनुसार देश में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों में से 74.15 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं। उपचाराधीन 66.66 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल से हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में लोगों को कोविड-19 की 13.83 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में तेजी से बढ़ा प्रकोप
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए। 19 अप्रैल को भारत में संक्रमण के मामले 1.50 करोड़ के पार चले गए।आईसीएमआर के मुताबिक, 23 अप्रैल तक 27,61,99,222 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 17,53,569 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की छूट 30 जून तक बढ़ी
Next: नैनीताल पालिका अध्यक्ष की संक्रमण से हालत बिगड़ी, हल्द्वानी रेफर

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.