Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाराज अधिवक्ताओं ने किया कोतवाल का घेराव
  • ऊधम सिंह नगर

नाराज अधिवक्ताओं ने किया कोतवाल का घेराव

RNS INDIA NEWS 06/03/2021
default featured image

काशीपुर। बार एसोसिएशन के सचिव विजय गर्ग के चैंबर में घुसकर गाली-गलौज, तोडफ़ोड़ और धमकाने के आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ता नाराज हो गए। अधिवक्ताओं ने कोतवाल संजय पांडे का घेराव कर मामला दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा कई अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां इन लोगों ने कोतवाल संजय पांडे का घेराव किया। इनका आरोप था कि बीते दिनों तहसील परिसर में राजस्व उपनिरीक्षक इंदु भट्ट एवं अधिवक्ता सज्जाद अली के बीच हैसियत प्रमाण पत्र को लेकर जो विवाद हुआ था उस विवाद के बाद आरोपी इंदु भट्ट अपने कुछ राजस्व लेखाकार साथियों को लेकर दो मार्च को सचिव विजय गर्ग के चैंबर में पहुंची थी। यहां इन लोगों ने सज्जाद अली की शिकायत वापस लेने की बात कही। आरोप है कि बात नहीं मानने पर चैंबर में तोडफ़ोड़ और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत कोतवाली में देने के बाद भी अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। एसोसिएशन अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ने कहा है कि एसएसपी के आदेश के बाद भी कोतवाली पुलिस दबाव में काम कर रही है जो कि सहन योग्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत हो जायेंगे। वहीं कोतवाल संजय पांडे ने इन लोगों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मामला दर्ज करने को कहा है। मौके पर शिवराज सिंह राणा, विजय गर्ग, आफाक मेहरबान, कुलवंत उप्पल, रमेश, मनीष सिंघल, विकास कश्यप, हीरा शर्मा, अजीम अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित
बाजपुर। बार एसोसिएशन की आपात बैठक अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें एसोसिएशन के सचिव विजय गर्ग के साथ की गई अभद्रता के बाद शिकायत पर मामला दर्ज नहीं होने की कड़ी निंदा की गई। साथ ही इस मामले से नाराज होते हुए इन अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने की बात करते हुए मामला दर्ज नहीं होने की स्थिति में समस्त न्यायिक कार्यों को बंद कर दिया। बैठक में वरीष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, सोहन लाल गोयल, कुलवंत उप्पल, नीरज जौहरी, योगेश पाठक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेला क्षेत्र में कोविड अस्पताल स्थापित कर उनमें व्यवस्थाएं करें: हाईकोर्ट
Next: कुली बेगार आंदोलन का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.