Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाराज ग्रामीणों ने किया सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

नाराज ग्रामीणों ने किया सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
default featured image

विकासनगर। पिछले चार वर्षों से सिंचाई गूल की मरम्मत का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग न तो ग्रामीणों को भुगतान कर रहा है और न ही सिंचाई गूल की खुद मरम्मत करा रहा है। सोमवार को अंबाड़ी स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में धरने पर बैठे रणोग छानी के ग्रामीणों ने कहा कि हर साल बरसात के दौरान सिंचाई गूल में बड़ी मात्रा में मलबा, घास जमा हो जाता है। इसके साथ ही गूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है। सिंचाई विभाग कभी भी गूल की मरम्मत नहीं कराता है, जिससे उनके खेतों को सिंचाई का पानी नहीं मिलता है। पानी नहीं मिलने से करीब पचास बीघा जमीन पर उपज प्रभावित हो रही है। कहा कि चार साल पहले सिंचाई विभाग ने ग्रामीणों को खुद ही गूल की सफाई और मरम्मत करने को कहा, जिसके एवज में उन्हें बजट मुहैया कराया जाना था। लेकिन चार साल से लगातार ग्रामीण खुद नहर की मरम्मत और सफाई कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि खुद अपने संसाधनों से गूल की मरम्मत की गई, जिसके लिए मजदूरों का भुगतान भी खुद ही किया गया। अब विभाग की ओर से बजट मुहैया नहीं कराए जाने से उनके मजदूरों के बकाया भुगतान का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर सिंचाई विभाग कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन करने वालों में कमलेश भट्ट, जयवीर सिंह, मुन्ना सिंह, केशर सिंह, कलम सिंह, केदार सिंह, रवि, महावीर सिंह, मोहर सिंह, भीम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टॉवर निर्माण के लिए प्रशासन ने ग्रामीणों को नोटिस किए जारी
Next: सीएम मान के विदेश दौरे के छिड़े विवाद पर एयरलाइंस का ट्वीट

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.