Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नर-नारायण डोली का बामिणी गांव में फूलों से स्वागत
  • चमोली

नर-नारायण डोली का बामिणी गांव में फूलों से स्वागत

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
default featured image

चमोली। बदरीनाथ धाम के पास भगवान नारायण की जन्म स्थली लीलाढुंगी में अभिषेक पूजा के साथ भगवान नर-नारायण का जन्मोत्सव संपन्न हो गया है। जन्मोत्सव के पहले दिन बुधवार को भगवान नर-नारायण की डोली का देश के अंतिम गांव माणा में अपनी माता देवी मूर्ति से मिलने पहुंचे। जन्मोत्सव के समापन पर गुरुवार सुबह भगवान नर-नारायण की डोली बदरीनाथ धाम से बामणी गांव स्थित लीलाढुंगी पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने फूलों से डोली का स्वागत किया। इसके बाद नायब रावल , धर्माधिकारी और आचार्यों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान नर-नारायण का अभिषेक किया। डोली के वापस लौटने पर नर-नारायण की मूर्तियों को मंदिर के परिक्रमा स्थल में स्थापित किया। शास्त्रीय मान्यता है कि लीलाढुंगी में ही भगवान नारायण ने नर-नारायण रूप में अवतार धारण कर बाल लीलाएं की थीं। तब बदरीशपुरी भगवान शिव का धाम था और यहां विराजमान होने के लिए ही भगवान नारायण ने लीलाढुंगी में बालरूप धारण किया था। माता पार्वती की जिद पर भगवान शिव इस बालक को अपनी कुटी तक लाए थे। शास्त्रों में वर्णित है कि जब भगवान शिव स्नान करके लौटे तो बालक ने कुटी के द्वार अंदर से बंद कर दिए। इसी स्थान पर विराजमान हो गए। तब शिव-पार्वती बदरीशपुरी को छोड़कर केदारपुरी चले गए। इसी उपलक्ष्य में हर साल बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ,वेदपाठी पं.रविंद्र प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थानाध्यक्ष बदरीनाथ देवेंद्र रावत , विकास सनवाल , सोमेश पवार, राघव पंवार , मनदीप भंडारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से गौशाला ध्वस्त, बैलों की मौत
Next: 30 महाविद्यालयों और 10 विद्यालयों में लगेगी सैनिटरी नैपकीन वैडिंग मशीन

Related Post

default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
hacker
  • चमोली

सावधानी बरतें : चालान की पीडीएफ खोलते ही फोन हैक, खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.