Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नाव मालिकों ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव
  • नैनीताल

नाव मालिकों ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
default featured image

नैनीताल। नगरपालिका द्वारा एक अप्रैल से नैनीझील में पर्यटकों को नंबर के आधार पर बोटिंग कराए जाने के फैसले का नाव मालिक विरोध करने लगे हैं। शुक्रवार को नाव चालक संघ समेत नाव मालिकों ने पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का घेराव कर फैसले को वापस लेने की मांग की है। नाव मालिकों का कहना है कि पालिका द्वारा मनमाने तरीके से उनके व्यवसाय में हस्तक्षेप किया जा रहा है। नाव एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने चेतावनी दी कि अगर पालिका द्वारा उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो नाव चालक और मालिक एसोसिएशन इसका विरोध करेगी। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि उन्हें लगातार नाव चालकों द्वारा पर्यटकों से अधिक पैसा लेने, पूरे चक्कर के नाम पर पर्यटकों को झील में आधा चक्कर घुमाने, अभद्रता के साथ नाव संचालकों को रोजाना चक्कर न मिलने की शिकायत मिलती रही है, इसलिए हर नौका चालक को बराबर व्यवसाय के मौके उपलब्ध करवाना जरूरी है। नौकायन अब नंबर के आधार पर ही करवाया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा सचिव नयन सिंह चौहान, विक्रम कुमार, अंकित चंद्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अधिक पैसा लेने वालों के लाइसेंस निरस्त होंगे
पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि पालिका द्वारा नियमित रूप से सभी बोट स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी नाव चालक या मालिक पर्यटकों से अधिक पैसा वसूलता या धोखाधड़ी करता मिला तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। पर्यटकों को पूरा चक्कर के नाम पर आधा चक्कर झील में घुमाने की शिकायत के बाद आज नाव एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह ने माना कि बीते छह माह से पर्यटकों से नाव चालक धोखाधड़ी कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Next: तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए सुविधाएं दुरुस्त करें: भगत

Related Post

IMG-20260212-WA0549-1536x1024_11zon
  • नैनीताल

हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई युवक-युवती की हत्या, छह घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
76979221-664e-4be4-9623-889a6124b9f2_1770866854470_1770866858198 (1)_11zon
  • नैनीताल

मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कैंचीधाम बाईपास 15 जून तक यातायात के लिए हर हाल में शुरू करें: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.