Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई से यूपी-बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू
  • राष्ट्रीय

मुंबई से यूपी-बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू

RNS INDIA NEWS 12/04/2021
default featured image

बढ़ी यात्रियों की भीड़ के कारण लिया निर्णय

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोना काल में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके तहत सेंट्रल रेलवे पुणे ने बिहार के भागलपुर और दानापुर के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करा दिया है। साथ ही पश्चिमी रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।
रेलवे के मुताबिक पुणे से बिहार के भागलपुर और दानापुर के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आज यानी सोमवार से शुरू कराया गया है। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग के बाद ही यात्री सफर कर सकते हैं। रेलवे की ओर से जारी नोटफिकेशन के अनुसार ट्रेन नंबर 01427 समर स्पेशल का परिचालन 12, 16 और 20 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं, भागलपुर से समर स्पेशल ट्रेन 13, 17 और 21 अप्रैल को चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 01427 पुणे-भागलपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अप्रैल से किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे से सुबह छह बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन शाम को 17 बजकर 30 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 अप्रैल, 16 अप्रैल और 20 अप्रैल को पुणे से चलेगी। इधर पश्चिमी रेलवे ने मुंबई और पुणे उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इसमें साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुताबिक ये ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित हैं, जिसमें सफर के लिए पहले ही टिकट की बुकिंग करानी होगी। साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। बताते चलें कि बिना मास्क पहने किसी भी यात्री को स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएमसी दलित विरोधी है : दुष्यंत गौतम
Next: राशिफल 13 अप्रैल

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.