Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश की उपलब्धि को सराहा
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश की उपलब्धि को सराहा

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
IMG-20210922-WA0016

आरएनएस शिमला। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने हिमाचल प्रदेश में अन्य मतदाताओं की तुलना में दिव्यांगजनों का मतदान प्रतिशत अधिक होने की सराहना की है। वे चुनाव आयोग द्वारा आयोजित ‘सुगम्य चुनाव पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इसमें संपूर्ण चुनाव आयोग और देश के वरिष्ठ विकलांगता विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष और सुगम्य चुनाव के राज्य कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय श्रीवास्तव ने किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. पालरासु,  अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी एवं नीलम दुल्टा और ओएसडी नीरज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का प्रबंध राज्य चुनाव विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।

प्रो. अजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में दिव्यांग मतदाताओं के लिए बाधा रहित वातावरण बनाने के उद्देश्य से हिमाचल में काफी काम किया गया है।  वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों प्रदेश में 74 प्रतिशत दिव्यांगजनों ने वोट डाले जबकि अन्य वोटरों का मतदान प्रतिशत 72 था। 

इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने हिमाचल प्रदेश के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं जुटाने के साथ ही आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

प्रो. श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को सुझाव दिया कि देशभर में दिव्यांग विद्यार्थियों के विशेष स्कूलों, बेसहारा महिलाओं के आश्रय स्थलों, मनोरोग अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इन संस्थानों में मतदान केंद्र भी बनाए जाने चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में तकनीकी सुधार करके दृष्टिबाधित एवं डेफब्लाइंड मतदाताओं को क्रम से ऑडियो एवं ब्रेल के माध्यम से यह जानने दिया जाए कि उनका वोट किसको गया है। मूकबधिर मतदाताओं से संवाद के लिए उन्होंने संकेत भाषा के विशेषज्ञ के साथ वीडियो कॉलिंग कराने का सुझाव दिया। 

हिमाचल प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बाधारहित बनाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन किया था।

गौरतलब है की 2017 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में चुनाव विभाग ने दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदान की प्रक्रिया आसान बनाने को लेकर काफी प्रयास किए। युवा मतदाताओं एवं दिव्यांगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम चुनाव विभाग की यूथ आइकन मुस्कान नेगी ने किया। इसके अच्छे परिणाम आए और दिव्यांग मतदाताओं ने बड़ी संख्या में वोट डाले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज़ादी का अमृत महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 25 सितंबर को होगा उद्घाटन समारोह
Next: अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगरपालिका अल्मोड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.