Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यात्रियों से भरी इंदौर-पुणे बस नर्मदा नदी में गिरी, अब तक 15 शव निकले
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

यात्रियों से भरी इंदौर-पुणे बस नर्मदा नदी में गिरी, अब तक 15 शव निकले

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
default featured image

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़े  हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई। बस में महिलाओं-बच्चों समेत करीब 50 यात्री सवार थे। जिला प्रशसान में इस खबर के आते ही हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। 

सावन के पहले सोमवार को सुबह 9 बजे हुआ बड़ा हादसा
दरअसल, यह भयानक हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जहां इंदौर से पुणे जा रही एक बस धार जिले के धामनोद में खलघाट के पास से गुजरते वक्त नर्मदा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 7 पुरुष और 4 महिला के अलावा एक बच्चा भी बताया जा रहा है।

धार और खरगोन जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद
हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। 
वहीं खरगोन और धार के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दोनों जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

जानिए कैसे हुआ यह भयानक हादसा
बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा संजय सेतु पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ है। तेज रफ्तार में चल रही बस से ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। बता दें कि बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बताई जा रही है। बस आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे से गुजरते हुए इंदौर से पुणे जा रही थी। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है।

सीएम शिवराज ने दुख जताते हुए प्रशासन के दिए आदेश
हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा-खरगोन की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया। हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।

पीएम मोदी ने जताया दुख…राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 4-4 लाख रुपए
इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताया है। वहीं सीएम शिवराज ने मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा-आज खलघाट में हुई भीषण बस दुर्घटना में शोकाकुल परिजनों के साथ मैं और पूरी सरकार साथ खड़ी है। शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे, दु:ख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांग्लादेश में कथित फेसबुक पोस्ट के बाद हिन्दुओं के घर को लगाई आग, मंदिर को भी पहुंचाया नुकसान
Next: सावन के पहले सोमवार को जल चढ़ाने को लेकर मची भगदड़, दो महिलाओं की पैरों तले कुचलकर मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.