Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर पुलिस ने कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब के साथ 17 पकड़े
  • हरिद्वार

मंगलौर पुलिस ने कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब के साथ 17 पकड़े

RNS INDIA NEWS 11/09/2022
default featured image

रुड़की।  पथरी थाना क्षेत्र में शराब कांड के बाद हुई ग्रामीणों की मौत के बाद हरकत में आई मंगलौर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों को कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा शराब में लिप्त आरोपियों पर कार्रवाई करने के आदेश मिले हैं। जिसके बाद मंगलौर कोतवाली प्रभारी द्वारा 10 टीमों का गठन किया गया। पथरी थाना क्षेत्र में हुई जहरीली शराब से मौत के मामले से सबक लेते हुए मंगलौर पुलिस ने शनिवार की रातभर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 17 आरोपियों को कच्ची व देसी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शक्ति सिंह निवासी नारसन कलां, विपिन कुमार निवासी मोहल्ला खालसा, बिरजू निवासी भगवानपुर चंदनपुर, अमन निवासी ग्राम थिथौला के कब्जे से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। इसके अलावा सोनू निवासी मुंडलाना के कब्जे से 100 अंग्रेजी शराब के पव्वे हरियाणा मार्का बरामद की गई है। जबकि मनमोहन त्यागी निवासी तांशीपुर के कब्जे से 98 देशी शराब के पव्वे, सोनू निवासी गाधारौना के कब्जे से 48, चतर सिंह, वीर सिंह, विजेंदर, पप्पूराम, जगपाल, मिंटू, दीपक, फोनी, संतलाल, जातिराम के कब्जे से देशी शराब के 48-48 पव्वे सभी आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं। शनिवार की रात भर की दबिश में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 लीटर कच्ची, 570 देशी शराब के पव्वे, 100 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, एसएसआई दीप कुमार, उप निरीक्षक मनोज गैरोला, यशवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मनोज कठेत, उमेश कुमार, मनोज कुमार, चंद्र मोहन सिंह व कांस्टेबल अरुण चमोली, संजय, रविंद्र राणा, सोबन सिंह, अर्जुन व रोशन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पथरी शराब कांड में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी का पति गिरफ्तार
Next: बैंक परीक्षा के दौरान तीन मुन्नाभाई गिरफ्तार, एक फरार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.