Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंदिर को हटाने का विरोध
  • हरिद्वार

मंदिर को हटाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 30/08/2020
default featured image

तालाब की जमीन पर बने हनुमान मंदिर को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ आरएसएस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने आवास पर बुलवाकर उनसे बात की तथा मंदिर को दूसरी जगह जमीन देने का भरोसा दिलाया। उनके राजी होने पर देर रात मूर्ति को दूसरी जगह स्थापित कर मंदिर ध्वस्त किया जा सका। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने तालाब या सडक़ की जमीन पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने के निर्देश राज्यों को दिए थे। इस पर काफी मंदिर, मस्जिद हटाए गए थे। हाल ही में किसी ने शासन से शिकायत की थी कि खेड़ी गांव में पुरकाजी, हरिद्वार एनएच से सटे तालाब की जमीन पर बने हनुमान मंदिर को नहीं हटाया गया है। इस पर प्रमुख सचिव गृह ने मंदिर को तत्काल हटाने के आदेश जारी किए थे। आदेश पर शनिवार शाम को तहसीलदार सुशीला कोठियाल जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचीं, पर मंदिर हटाने से पहले ही आरएसएस के कुशलपाल सिंह, राजकुमार, आलोक पंवार सहित काफी लोग वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। तहसीलदार ने आदेशों का हवाला दिया, लेकिन लोग मंदिर के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। विरोध की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी भी मौके पर बुला ली गई। बाद में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने विरोध कर रहे आरएसएस के मुख्य नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर वार्ता की। एसडीएम ने उन्हें मंदिर के लिए गांव में भूमि देने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों के राजी होने पर मंदिर की मूर्ति को दूसरी जगह स्थापित कराया गया। और छह घंटे तक चले हंगामे के बाद देर रात मंदिर ध्वस्त किया जा सका। एसडीएम राणा ने बताया कि मंदिर हटाने की सूचना शासन को भिजवा दी गई है। मंदिर के लिए गांव में दूसरी जगह देखी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाकुंभ मेले के आयोजन की बनाई रणनीति
Next: यहां 21 कोरोना मरीजों की मौत होने से जांच का दायरा बढ़ाया

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.