Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • महिला वॉलीबॉल में पौड़ी विजेता, देहरादून उपविजेता
  • पौड़ी

महिला वॉलीबॉल में पौड़ी विजेता, देहरादून उपविजेता

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के तहत गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित स्व. हुकुम सिंह नेगी स्मृति महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और जज़्बा दिखाया। फाइनल में रांसी स्टेडियम पौड़ी की टीम ने देहरादून को एक अंक के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 31हजार और उपविजेता टीम को 21हजार की धनराशि बसंती नेगी द्वारा प्रदान की गई। मेयर आरती भंडारी ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करते हुए कहा कि यह मुकाबला न सिर्फ रोमांचक था, बल्कि महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा और संघर्षशीलता का शानदार उदाहरण भी रहा। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और ऐसे आयोजन उन्हें मंच प्रदान करते हैं। मौके पर खेल प्रेमी मौजूद रहे। पिट्ठू महिला वर्ग में एसजीआरआर प्रथम, पुरुष वर्ग में रेनबो स्कूल ने मारी बाजी श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  पिट्ठू प्रतियोगिता में विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला वर्ग में एसजीआरआर स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट थेरेसा स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग में रेनबो स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया और एसजीआरआर स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनिकीरेती पुलिस ने 3.16 लाख की शराब पकड़ी
Next: 14 व 15 नवंबर को होंगी संस्कृत प्रतियोगिताएं

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.