Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला कोतवाली ने महर्षि विद्या मंदिर में चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने महर्षि विद्या मंदिर में चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद में स्कूलों, कॉलेजों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कोतवाली की टीम ने शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर, अल्मोड़ा में छात्रों और स्टाफ को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी और रजनी जोशी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, बाल अपराध, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नशा उन्मूलन, डिजिटल अपराध और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और परिवार व आसपास के लोगों को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया और स्कूल की महिला स्टाफ के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कराया गया। छात्रों और स्टाफ को डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 की जानकारी भी प्रदान की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटे की बीमारी का झांसा दे परिचित बन ठगे एक लाख
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर हाई कोर्ट की रोक

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.