Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महरगांव में 31 मई को बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
  • अल्मोड़ा

महरगांव में 31 मई को बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। तहसील लमगड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज महरगांव में 31 मई को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम की तर्ज पर आयोजित होने वाला यह शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। शिविर के सफल आयोजन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, लोक निर्माण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, पूर्ति, उद्योग, पर्यटन, श्रम, पंचायत, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान आय, जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का निस्तारण, स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं की जानकारी, कृषि और उद्यान से जुड़ी जानकारी, रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा श्रमिक पंजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की द्वितीय बैठक
Next: टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण एफआरएस के तहत किया जाए: मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.