Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मां चंडिका राजराजेश्वरी की पूजा की तैयारियां तेज
  • चमोली

मां चंडिका राजराजेश्वरी की पूजा की तैयारियां तेज

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
default featured image

चमोली(आरएनएस)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के चमेठी स्थित मां चंडिका राजराजेश्वरी मंदिर के फर्श निर्माण, पूजा-पाठ और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर रविवार को ग्राम पंचायत सिनाऊं में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्रह्मगुरु दीपक कुंवर और मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में ब्रह्मगुरु दीपक कुँवर ने बताया कि मां चंडिका राजराजेश्वरी का मायका सिनाऊं में स्थित है। इसलिए फर्श निर्माण पूर्ण होने के बाद प्रथम पूजा, फर्श की प्राण प्रतिष्ठा और माता का श्रृंगार इसी गांव में विधि-विधान के साथ किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस निर्णय का सर्वसम्मति से समर्थन किया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा कि फर्श निर्माण से लेकर पूजा-पाठ और बनियाथ तक का समस्त कार्य ग्रामीणों के आपसी सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मां चंडिका के आशीर्वाद से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। ग्राम प्रधान संतोषी देवी ने कहा कि ग्रामवासी पूरे मनोयोग से फर्श निर्माण और पूजा-पाठ में सहयोग देंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कुंवर चौधरी, तेजपाल रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, संदीप पंत, हरिश खाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरने से टीला के दो युवकों की मौत
Next: पर्यटन गांव सारी में टूर मैनेजर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Related Post

default featured image
  • चमोली

सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.