Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मां गंगा के सम्मान के लिए जेल जाने को भी तैयार, प्रेस वार्ता के दौरान फाड़ा नोटिस
  • देहरादून

मां गंगा के सम्मान के लिए जेल जाने को भी तैयार, प्रेस वार्ता के दौरान फाड़ा नोटिस

RNS INDIA NEWS 15/10/2020
13 (9)

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे नोटिस के जवाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए कहा, प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई और जिस हिंदुत्व के दम पर वो आज तक दावा करते रहे, वो छलावा साबित हुआ है, 2017 के चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि सरकार में आते ही माँ गंगा को उसका खोया हुआ सम्मान वापिस देंगे। परन्तु भाजपा पिछले लगभग चार सालों से उत्तराखंड की जनता से धोखाधड़ी कर रही है और मामले को टालते हुऐ आ रही है, भाजपा के मुख्यमंत्री गंगा के आस्तित्व पर खामोश बैठे है तथा उनके नेता अपनी राजनीति चमकाते रहे है और इस बात को साबित कर रहे है कि उनकी करनी और कथनी का दूर दूर तक कोई सरोकार नहीं। 2017 के चुनावों में इसी मुद्दे पर लडऩे वाली बीजेपी के लिए कहीं मां गंगा के आस्तित्व को सरकार बनते ही 24 घंटे में नहर से गंगा का दर्जा देने वाली बात 15 लाख वाले जुमले की तरह ही साबित हुई है। यही नहीं जब आम आदमी कार्यकर्ता, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मां गंगा के सम्मान के लिए उतरे तो ये भाजपा सरकार मां गंगा के सम्मान को नकारने का काम करने लग गई और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष को सरकार ने नोटिस भेज दिया।

अल्मोड़ा नगर में भी हीरो मोटोकॉर्प का दोपहिया वाहन लेने हेतु हीरो फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध

आप प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान नोटिस को फाड़ते हुए कहा आप ऐसे नोटिसों से नहीं डरती है और मां गंगा के सम्मान को वापस लाने के लिए वो लड़ते रहेंगे जिसके लिए अगर उनको लाठी खानी पड़े,या जेल जाना पड़े तो उसके लिए भी वो तैयार हैं। यही नहीं उन्होंने कहा ये नोटिस इनकी हिन्दू विरोधी मानसिकता है, जो भी माँ गंगा के सम्मान के लिये लड़ेगा उसे परेशान करना भाजपा की हिन्दू विरोधी संकीर्ण विचारधारा को दिखाता है। आम आदमी पार्टी का यह कहना है कि मां गंगा के आस्तित्व के लिए लडऩा हमारा नैतिक कर्तव्य भी है और राजनैतिक धर्म भी, माँ गंगा के सम्मान की रक्षा के लिये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरेंगे तो त्रिवेंद्र सरकार तानाशाह होकर नोटिस देगी और किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होने कहा कि आज आम आदमी पार्टी दावा ही नहीं ताल ठोक कर कहती है,जितना चाहे, नोटिस भेजा, जितने चाहे मुकदमे करो, हम लड़ते रहेंगे मां गंगा के सम्मान में। अगर हमको जेल भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं। मां गंगा के आस्तित्व के लिए आम आदमी पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक सरकार इसको नहर के दर्ज से मां गंगा का नाम नहीं दे देते। यही नहीं जितना भाजपा वार करेगी आप उतनी ही मजबूती से लड़ेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की बेटियां प्रकृति और प्रज्ञा की छोटे परदे पर चमक
Next: राशिफल : 16 अक्टूबर, शुक्रवार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.