Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप
  • अल्मोड़ा

लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
default featured image

अल्मोड़ा। गगास-रानीखेत ताड़ीखेत पंपिंग पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से ताड़ीखेत ब्लाक के कई गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल संकट पैदा होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। जल संस्थान ने समस्याग्रस्त कई गांवों में टैंकर से पानी का वितरण किया। ताड़ीखेत क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। ताड़ीखेत बाजार क्षेत्र की समस्या का गत दिनों संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने भी संज्ञान लिया था। क्षेत्र के मझगांव व ताड़ीखेत हाइडिल क्षेत्र में गगास पेयजल योजना पानी से आपूर्ति होती है। शुक्रवार को घिंघरीखाल के पास योजना की लाइन लाइन टूट जाने से क्षेत्र में पेयजल समस्या बनी हुई है। हालांकि जल संस्थान द्वारा समस्याग्रस्त इलाकों में टैंकरों से पानी का वितरण किया जा रहा है। इधर, सिमोली, पथुली, गैरड़, पांडेकोटा, बित्थड़, चमोली, सौंखला, टेड़ागांव, चिलियानौला आदि क्षेत्रों में भी पानी का संकट बना हुआ है। कुछ इलाकों में तिपौला पंप‌िंग योजना से पानी की सप्लाई की जा रही है। जल संस्थान के अवर अभियंता मनोज पांडे ने बताया कि घिंघारीखाल में क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर दी गई है। जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप ने प्रदेश में चुनाव का बिगुल फूंका, किये प्रभारी नियुक्त
Next: द्वाराहाट में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र में दिया धरना

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.