Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लाखों के इनवर्टर लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

लाखों के इनवर्टर लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कंपनी से लाखों रुपये के इनवर्टर लेकर फरार हुआ ट्रक चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक से साढ़े छह सौ पेटियां इनवर्टर और ट्रक को मंगलौर से बरामद कर लिया। ट्रक में कंपनी के करीब तीस लाख रुपये के इनवर्टर मौजूद हैं। आरोप है कि ट्रक चालक ने इनवर्टर के पांच कार्टन बेच डाले। ट्रांसपोर्ट के मालिक महेंद्र सिंह निवासी दक्ष एनक्लेव रावली महदूद की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रांसपोर्ट मालिक का आरोप है कि 14 मार्च की दोपहर सिडकुल से करीब आठ किलोमीटर दूर दादुपुर गोविंदपुर में कंपनी के गोदाम में डिलीवरी दी जानी थी। लेकिन ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आधे घंटे की दूरी में दो घंटे बाद ट्रक नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर ने गाड़ी की तलाश शुरू कर दी। ट्रक चालक ने फोन बंद कर दिया। 15 मार्च को मामला सिडकुल पुलिस में जाने पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक मोनू का मोबाइल फोन मंगलौर में ट्रेस किया। पुलिस ने लक्सर-मंगलौर मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। बुधवार को मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मोनू पुत्र महेंद्र निवासी अलावलपुर थाना पथरी को जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने दबोचा साईकिल चोर गैंग
Next: झूठी पोस्ट डालने वाले के खिलाफ अनुपमा भड़की

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.