
रुडकी। लापता युवक का शव पुलिस ने झाल से बरामद किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजेश साह ने बताया कि शिवम (21) निवासी इस्लामनगर 28 फरवरी से लापता था। जिसकी तलाश की जा रही थी। युवक का शव गंगनहर झाल में बरामद किया गया। परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। बताया कि युवक के मानसिक तनाव में चलने की जानकारी मिली है।

