
अल्मोड़ा। सोमेश्वर से लापता किशोरी को पुलिस ने चनौदा से बरामद किया है। सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के बीती 29 जून की रात्रि घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर न0- 21/2024 धारा 365 भादवि पंजीकृत किया गया था। सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से मंगलवार को चनौदा (सोमेश्वर) से गुमशुदा नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में एसआई मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र चन्द्र राय, कांस्टेबल कुन्दन सिंह शामिल रहे।



