Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कूड़ा प्रबंधन के लिए खरीदी गई मशीनों का संचालन ठप
  • टिहरी

कूड़ा प्रबंधन के लिए खरीदी गई मशीनों का संचालन ठप

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  नगर पालिका परिषद नई टिहरी ने कूड़ा प्रबंधन के लिए हल्द्वानी की उत्तरांचल ट्रेडर्स से खरीदी गई मशीनों के संचालन में लापरवाही पर फर्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पालिका का आरोप है कि फर्म ने 2022 से अब तक मशीनों का संचालन शुरू नहीं किया, जिससे कूड़ा सेग्रीगेशन का काम ठप हो गया है। पालिका ईओ संजय कुमार ने बताया कि जेम पोर्टल के जरिए दिसंबर 2021 में निविदा प्रक्रिया के तहत फर्म को होरिजेंटल कॉम्पैक्टर, ट्रोमल मशीन, ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टिंग मशीन सहित अन्य उपकरणों की आपूर्ति और संचालन का ठेका दिया गया था। फर्म ने अनुबंध शर्तों का पालन नहीं किया। पालिका ने फर्म को 35.02 लाख रुपये का भुगतान भी किया है, बावजूद मशीनों का संचालन शुरू नहीं किया गया। पालिका ने फर्म को कई नोटिस दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब फर्म की जमानत राशि जब्त करने, अवशेष भुगतान रोकने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पालिका का कहना है कि कूड़ा सेग्रीगेशन कार्य बाधित होने से उसकी छवि खराब हो रही है और समस्या का शीघ्र समाधान आवश्यक है। थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि पालिका की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कंपनी और पुलिस का छापा
Next: साफ्टवेयर डेवलप करने नाम पर 1.66 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Related Post

default featured image
  • टिहरी

चमियाला-घनसाली के बीच मार्च से शुरू होगी पहली सिटी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.