Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में खोलेंगे ‘किसान हाट एंड मार्ट’
  • देहरादून

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में खोलेंगे ‘किसान हाट एंड मार्ट’

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
default featured image

देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्यमी भावना पांडेय का कहना है कि उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का उनका संकल्प किसी भी हाल में पूरा होगा। पांडेय ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र की कंपनी से करार किया है। ये कंपनी उत्तराखंड के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में ‘किसान हाट एंड मार्ट’ नाम से बड़ें स्टोर्स खोलेगी। यह कॉन्सेप्ट उत्तराखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देगा। उद्यमी एवं समाजसेवी भावना पांडेय ने बताया कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड तभी बन सकता है जब पहाड़ का किसान उत्पाद पैदा करेगा। वो उत्पाद सभी पैदा करेगा जब उसके उत्पादों को बाजार मिलेगा। और हम उसी के लिए काम कर रहे हैं। किसान हाट एंड मार्ट योजना इसकी के लिए बनाई गई है। इसके तहत किसान हाट एंड मार्ट शुरू करने वाली कंपनी पहाड़ के स्थानीय किसानों के उत्पादों को खरीदेगी और उन उत्पादों के बदले किसानों को उनकी जरूरत का अन्य सामान अपने स्टोर से देगी। इससे दो फायदे होंगे। एक तो किसान के स्थानीय उत्पादों को घर बैठे बाजार मिल जाएगा और दूसरा उसे उसकी जरूरत का सामान भी उसके घर पर ही उपलब्ध हो जाएगा। जिस किसान के पास पैसे नहीं होंगे और वह अपनी जरूरत का सामान खरीदना चाहेगा तो कैसे खरीदेगा। इसके लिए वो अपने स्थानीय उत्पाद को स्टोर पर बेच देगा और उसके बदले अपनी जरूरत का दूसरा सामान ले लेगा। भावना पांडेय ने कहा कि पहाड़ में संसाधानों की कमी नहीं है। हमारे पहाड़ में तमाम तरह के जैविक उत्पाद पैदा होते हैं। किसान भले ही पहाड़ में किसानी से विमुख हो गए हैं लेकिन इस योजना से उनमें नई ऊर्जा आएगी और वे निश्चित ही अपनी खेती की ओर रुख करेंगे। हमारे किसान पहाड़ों में तमाम तरह की दालें, चैलाई, मंडुवा, झंगोरा, कौंणी, सोयाबीन, काले भट्ट, जखिया, गडेरी, पिंडालू, पहाड़ी तुमड़ी आलू, सूरजमुखी आदि की खेती करते हैं लेकिन इन उत्पादों को बड़ा बाजार नहीं मिलता। किसान हाट एंड मार्ट इसकी कमी को पूरा करेगा। समाजसेवी और उद्यमी भावना पांडेय ने बताया कि ग्राउंड लेवल पर सारी तैयारियां हो चुकी हैं और अब जल्द ही कुछ ही महीनों में किसान हाट एंड मार्ट योजना धरातल पर दिखेगी। उन्होंने कहा कि हमारा आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना हर हाल में पूरा होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपाल महाराज ने किया सतपुली पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास
Next: मांगल डॉट कॉम की ब्रांड एम्बेसडर बनी हिमानी शिवपुरी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.