Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्मचारियों ने उठाई जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग
  • देहरादून

कर्मचारियों ने उठाई जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल की कार्यसमिति बैठक जलकल परिसर दिलाराम में हुई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की गई। बैठक में उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की, अनुरक्षण खंड, विकासनगर, हर्बटपुर, कालसी आदि क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
प्रांतीय महामंत्री डीडी बलोनी, संरक्षक फतेह सिंह, मंडल अध्यक्ष नंदलाल जोशी आदि ने कहा कि सरकार व विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। बैठक में प्रत्येक शाखा में पृथक राजस्व सेल का गठन करने, आवश्यक सेवाओं में शामिल करते हुए जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने, हेड फिटर के पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नति देने, मीटर मैकेनिकों की पदोन्नति फोरमैन के पदों पर करने, आईटीआई धारक पम्प ऑपरेटरों-पंप अधीक्षकों को कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नत करने, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं की जांच मुख्यालय स्तर पर करने, वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर कर्मियों को मानदेय का भुगतान प्राथमिकता से करने, कोविडकाल में मानदेय का भुगतान जल संस्थान के कर्मियों को करने की मांग की गई। मौके पर मंडल महामंत्री विपिन उनियाल, शाखाध्यक्ष उत्तरकाशी श्रीप्रसाद भट्ट, शाखा सचिव उत्तर-दक्षिण अमित जोशी, उपाध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश सिंह नेगी, शाखा सचिव अनुरक्षणखंड देहरादून अतुल तोमर, कार्यकारिणी सदस्य गुड्डी देवी भंडारी, अनुसुईया प्रसाद पोखरियाल, अमित चौहान, विरेन्द्र सिंह राणा, प्रेम नारायण, राजेश कुमार, प्रियंका प्रकाश, रजनी नौटियाल, विक्रम सिंह रावत, विरेन्द्र सजवाण, मनोज कुमार, कुंदन सिंह, आशा बिष्ट, नीरज जोशी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी के बयान के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष वेरिफिकेशन का मतलब स्पष्ट करे सरकार
Next: स्वरोजगार योजनाओं में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त: आयुक्त

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.