Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ यात्रा रोकने के फैसले से नाराज व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा रोकने के फैसले से नाराज व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
default featured image

रुडक़ी।  कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के सरकार के फैसले से लक्सर के ज्यादातर व्यापारी नाराज हैं। उनका कहना है कि जब कोरोना पूरे उफान पर था, तब सरकार महाकुंभ करा सकती है, तो अब कोरोना शांत होने पर कांवड़ यात्रा रोकना पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। हरिद्वार में हर साल श्रावण मास में कांवड़ मेला भरता है। इसमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली सहित कई प्रदेशों के श्रद्धालु आकर गंगाजल भरते हैं और सावन महीने की अमावस्या से दो दिन पूर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं लेकिन इस बार कोविड की तीसरी लहर का हवाला देते हुए सरकार ने कांवड़ मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले से लक्सर के व्यापारी खासे नाराज हैं। रेस्टोरेंट संचालक बिट्टू चौधरी, सचिन कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। सरकार इसे पाबंदियों के साथ संपन्न करा सकती थी। इस पर रोक लगाया जान गलत है। व्यापारी विनित गर्ग, सन्नी अग्रवाल, का कहना है कि महाकुंभ के बराबर को कोई आयोजन पूरी दुनिया में नहीं होता है। जब सरकार गाइड लाइन के मुताबिक महाकुंभ करा सकती है तो कांवड़ यात्रा भी संपन्न कराई जा सकती है। सन्नी तायल, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार आदि व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल कोरोना का भारी प्रकोप होने के बावजूद सरकार ने कांवड़ यात्रा कराई थी। इस बार भी अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो व्यापारी मजबूर होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादीशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
Next: दौडवाला क्षेत्र में रपटे से मिला युवक का शव

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.