Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जोगीवाला चौक पर 38 अतिक्रमण होंगे ध्वस्त
  • देहरादून

जोगीवाला चौक पर 38 अतिक्रमण होंगे ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
default featured image

देहरादून। जोगीवाला चौक पर 38 अतिक्रमण का ध्वस्त होना तय हो गया है। दोबारा पैमाइश में एनएच खंड डोईवाला की ओर से चिह्नित अतिक्रमण पर लगाए निशान सही मिले हैं। एचएच खंड ने काबिज लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो 28 जनवरी को प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जबरन अतिक्रमण हटाया जाएगा। जोगीवाला चौक पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां ट्रैफिक को सामान्य रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। चौक पर अतिक्रमण के कारण ऐसा हो रहा है। ऐसे में एनएच खंड डोईवाला ने इस चौक के चौड़ीकरण की कवायद शुरू की है। एनएच ने यहां 40 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। एक साल पहले अतिक्रमण पर लाल निशान भी लगाए, लेकिन काबिज लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में एनएच अब जबरन अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले एनएच ने अतिक्रमण पर काबिज लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था, जिस पर 26 लोगों ने कहा कि एनएच से जिसे अतिक्रमण दर्शाया है, वह उनकी अपनी जमीन है। इसे देखते एनएच ने बुधवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ फिर से पैमाइश की। एनएच के ईई प्रवीण कुमार ने बताया कि 40 में से 38 अतिक्रमण सही पाए गए हैं, जिन्हें दो दिन के भीतर हटाने का समय दिया है। दो लोगों के अतिक्रमण को लेकर संशय हैं, उसे राजस्व विभाग से दिखवाया जा रहा है। यदि 38 लोग खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो 28 जनवरी को जबरन हटाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ के साथ गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भू-घंसाव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी
Next: नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रक के हेल्पर को कार ने कुचला

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.