Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने चौखुटिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने चौखुटिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 19/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-19 at 17.01.47

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं, साफ–सफाई तथा मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और प्रयोगशाला का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और उपलब्ध मशीनों व उपकरणों की नियमित कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों की प्रतीक्षा अवधि और रजिस्टरों के रख-रखाव की भी जांच की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौखुटिया क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों से जिलाधिकारी ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि चौखुटिया के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती हेतु विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है और शीघ्र ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल एक्सरे मशीन की उपलब्धता की प्रक्रिया भी जिला स्तर पर गतिमान है। जिला खनन न्यास से डिजिटल एक्सरे मशीन, वार्ड बॉय और स्वच्छक की तैनाती को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर हो सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया को उच्चीकृत कर 50 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने का शासनादेश जारी हो चुका है और जल्द ही उच्चीकरण से संबंधित कार्य शुरू किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से अस्पताल के सुदृढ़ीकरण में सहयोग देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्किंग निर्माण में खामियों पर आपत्ति के बाद सुधारीकरण कार्य शुरू
Next: सऊदी में ही दफनाए जाएंगे हादसे में मारे गए 45 भारतीयों के शव, मुआवजा भी मुश्किल

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.