Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ज्वेलर की दुकान से 14 लाख का सोना लेकर कारीगर हो गया फरार
  • देहरादून

ज्वेलर की दुकान से 14 लाख का सोना लेकर कारीगर हो गया फरार

RNS INDIA NEWS 12/12/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ज्वेलर की दुकान से 14 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना लेकर कारीगर फरार हो गया। धामावाला स्थित ज्वेलरी दुकान के संचालक ने मामले में शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। धामावाला में संदीप पंवार का आरएस ज्वेलर नाम से प्रतिष्ठान है। उनके सोना चांदी गलाई का काम करने वाला कारीगर कुछ दिन के लिए छुट्टी पर अपने गांव चला गया। उन्हें इस दौरान दूसरे कारीगर की जरूरत थी। उन्होंने किसी जानने वाले के जरिए प्रशांत नानासो मुलिक नाम के कारीगर को काम पर रखा। वह पिछले एक महीने से काम कर रहा था। बीते दस दिसंबर को उसे संदीप पंवार ने 200 ग्राम सोना गलाने के लिए दिया। इस दौरान वह कुछ देर के लिए दुकान से चले गए। थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो कारीगर सोना लेकर फरार हो गया था। उन्होंने फोन किया तो नंबर बंद आया। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी फरार हुए कारीगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश की कोशिश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशनर्स ने सरकारी उपेक्षा पर नाराजगी जताई
Next: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.