Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और पिछली बीडीसी बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विभागवार चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले पंचायतीराज विभाग के कार्यों पर चर्चा हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षा विभाग, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जल जीवन मिशन के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने संबंधित विभागों को शीघ्र समस्या के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई, लघु सिंचाई, लोक निर्माण, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, स्वजल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, मंडी परिषद, गन्ना, कृषि, भूमि संरक्षण, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, ग्राम निर्माण, उरेडा सहित अन्य विभागों से संबंधित कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव मांगे गए। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर अगली बैठक में कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि पिछली बैठक में दिए गए विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर केवल चार विभागों ने ही जवाब दिया है। अन्य विभागों द्वारा जवाब न दिए जाने पर उन्होंने रोष जताते हुए शीघ्र जवाब देने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने सभी विभागों को प्रस्तावों पर जल्द जवाब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह, नोडल अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, किच्छा विधायक प्रतिनिधि साहब सिंह, खंड विकास अधिकारी असित आनंद, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
Next: एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट को लेकर दो गुट आए आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.