Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बूथ कमेटी की बैठक में कुंजवाल ने साधा सरकार पर निशाना,कहा चार साल से पड़ा है प्रदेश का विकास ठप्प
  • अल्मोड़ा

बूथ कमेटी की बैठक में कुंजवाल ने साधा सरकार पर निशाना,कहा चार साल से पड़ा है प्रदेश का विकास ठप्प

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
IMG-20210211-WA0024.jpg


अल्मोड़ा। जागेश्वर-ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में न्याय पंचायत पोखरी में एक बैठक आहूत कि गयी। जिसमें विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज चार साल से अधिक समय त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार को हो गया है परन्तु आज तक केवल निष्क्रिय मुख्यमंत्री के रूप में ही उनकी छवि बनी है तथा प्रदेश के विकास में उनका यह रवैया बढ़ा उदासीन रहा है। अब चुनाव नजदीक आते देख जो सक्रियता प्रदेश सरकार दिखा रही है, लोगों को छलने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा जो कोरी घोषणाएं की जा रही हैं उन्हें जनता सब समझ चुकी है। जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। चार साल से प्रदेश का विकास ठप्प पड़ा है। कांंग्रेस के समय की घोषणाओं को अपना बताकर और उन योजनाओं का लोकार्पण कर जनता को छलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। आज जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। आज सरयू जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का ठीक से संचालन ना हो पाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि एक ओर तो सरकार कहती है कि हर विद्यालय को पेयजल से जोड़ा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर जूनियर हाईस्कूल बागापाली में अभी तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है जो सरकार की कथनी और करनी को स्पष्ट करता है। श्री कुंजवाल ने लॉकडाउन के चलते एक पेयजल लाईन विभाग से कहकर लगवाई थी लेकिन आज वह लाईन भी सूखी पड़ी है।ऐसे ही तमाम योजनाएं अधर में लटकी हैं जो कांंग्रेस के समय में लागू हुई थी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ कमेटी का गठन करते हुए भविष्य में उसे विकास कमेटी के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। जिसकी गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम का संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष संतोष टम्टा ने किया। कार्यक्रम में विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशान्त भैसोड़ा, गीता बिष्ट, आनन्द जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, रमेश नाथ, मोहन सिंह, नवीन गुरूरानी, सतीश पन्त, जगदीश प्रसाद, कमल बिष्ट, विजय कुमार, दिलीप सिंह, प्रकाश चन्द्र आदि उपस्थित रहे तथा पूरन सिंह व सुन्दर सिंह भाजपा छोड़ कांंग्रेस में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तबीयत सही नहीं हुई तो भगवान पर निकाला गुस्सा, तोड़ा शिवलिंग फेंकी मूर्ति
Next: लापरवाही पर तहसीलदार का स्थानांतरण

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.