Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आईपीएल के सट्टे के फेर में दस लाख रुपये गंवाए
  • ऊधम सिंह नगर

आईपीएल के सट्टे के फेर में दस लाख रुपये गंवाए

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। आईपीएल के सट्टे के फेर में एक युवक ने दस लाख रुपये गंवा दिए। इसके बाद उसने फिर सट्टा खेला, जिसमें वह चार लाख रुपये जीत गया। जीत की रकम मांगने पर तीन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को वार्ड संख्या 6 निवासी फरीदुर रहमान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसको अपने मकान के निर्माण आदि के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। उसने अपने और अपने भाई के दस्तावेजों से 5 लाख का ऋण लिया। इसके बाद और रुपयों की आवश्यकता होने पर उसने अपनी जान-पहचान के वार्ड नंबर-13 निवासी उपेंद्र सोनकर से ब्याज पर रुपये मांगे। उसने कहा कि ब्याज पर रुपये न लें। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने से काफी पैसा मिलता है। तीन हजार रुपये लगाकर एक लाख रुपये तक जीत सकते हैं। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने मकान आदि कार्य के लिए ऋण लिए रुपये सट्टे में गंवा दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि कुछ रुपयों का इंतजाम कर लो। उसके बार हारे हुए रुपये भी वापस आ जाएंगे। आरोपी की बातों में आकर वह दस लाख रुपये हार गया। उसके बाद वह चार लाख रुपये सट्टे में जीत भी गया। जब उसने चार लाख रुपये मांगे तो आरोपी ने उसको रुपये देने के लिए घर बुलाया। जहां पर सागर सोनकर और देवेंद्र सोनकर पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमान्डेंट मनोज कार्की राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
Next: नैनीताल में मूसलाधार बारिश, तीन ग्रामीण सड़कें बंद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.