
हरिद्वार(आरएनएस)। सेवा संस्था सिडकुल के होली मिलन समारोह में उद्यमियों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान होली के विशेष पकवान चाट पकौड़ी के साथ उद्यमियों ने हास्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शनिवार को सिडकुल के निजी होटल में आयोजित होली मिलन समारोह में सेवा संस्था के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान संस्था के नए सदस्यों का परिचय और स्वागत किया गया। सेवा संस्था की टीम ने सभी उद्योग इकाइयों को होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में संजीव गुप्ता, त्रिलोक सिंह, गगन पाहवा, हिमेश कपूर, मनोज मिश्रा, पराग सक्सेना, अनुज चौहान, अमरीक सिंह भट्टी, सुलभ जैन, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, पवन अग्रवाल, आदर्श कालिया, गुलशन चंडोक, ददन सिंह, पुनीत गोयल, जगदीश लाल पाहवा, विकास गर्ग, सुधीर कुमार, रमाकांत हरलालका, आईसी शर्मा, राकेश गुप्ता, अजय मित्तल, केतन भारद्वाज, लावण्या सिंघल, सुनील पांडेय, अविनाश गोयल, सुखदेव सिंह विर्दी, प्रभात कुमार, विनीत धीमान, मनोज गौतम आदि उद्यमी शामिल हुए।

