Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर हुआ सेमिनार
  • पौड़ी

हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर हुआ सेमिनार

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के सीनेट हाल में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में हिमालय की भौगोलिक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक स्थिति के विशेषज्ञ बेसिक और सामाजिक विज्ञान विभाग वानिकी कॉलेज रानीचौरी टिहरी भरसार के डॉ. एसपी सती ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण अनियंत्रित और अनियोजित विकास है। जिसके केंद्र में पर्यावरण कभी नहीं रहा। डा. सती ने कहा वर्तमान दौर में जलवायु परिर्वतन में कार्बन उत्सर्जन अत्यधिक मात्रा में योगदान दे रहा है। जिस कारण हिमालयी क्षेत्रों में जीव एवं वनस्पति जगत को नुकसान हो रहा है। इससे कई वनस्पतियां और जीवों की प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर हैं और कई विलुप्त हो चुकी है। कहा पर्यावरण को आम जनता की जागरूकता ही बचा सकती है। डा. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल कहा कि वर्तमान में हमें प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन ऐसे करना होगा, कि उनका संरक्षण भी हो और भविष्य की जनसंख्या की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति भी हो सके। गढ़वाल विवि एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव महिपाल रावत, केंद्र की उप संयोजक प्रो. सीमा धवन, पवन कुमार कोठियाल, कुलदीप रावत, डीएसडब्लू प्रो. एमएस नेगी, मुख्य नियंता प्रो.बीपी नैथानी, डा. नरेश कुमार, डॉ. महेंद्र बाबू आदि मौजूद रहे। संचालन शोध छात्रा शिवानी पांडेय ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए: सीएम
Next: नवनियुक्त एसपी रुद्रप्रयाग ने संभाला कार्यभार

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.