Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग प्रधान संगठन के देवेंद्र सिंह नयाल बने अध्यक्ष, विनोद जोशी महामंत्री
  • अल्मोड़ा

हवालबाग प्रधान संगठन के देवेंद्र सिंह नयाल बने अध्यक्ष, विनोद जोशी महामंत्री

RNS INDIA NEWS 25/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-25 at 14.40.34

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही प्रधान संगठन विकासखंड हवालबाग की कार्यकारिणी के लिए प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में देवेंद्र सिंह नयाल को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार किया और ग्राम प्रधान अथरबनी विनोद जोशी को महामंत्री मनोनीत किया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कसून ग्राम प्रधान सुंदर मटियानी, उपाध्यक्ष पद पर बड़गल भट्ट प्रधान नवीन भट्ट, महिला उपाध्यक्ष पद पर शैल ग्राम प्रधान चंद्रिका तिवारी और मंत्री पद पर स्यूरा प्रधान प्रमोद चंद्र जोशी को दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधान संगठन की मजबूती, ग्राम पंचायतों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों में समन्वय बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बजट के पारदर्शी उपयोग और सरकारी योजनाओं को गांवों तक पहुँचाने के लिए संगठन सामूहिक रूप से प्रयास करेगा। निर्वाचन के अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू ने सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि संगठन ग्राम पंचायतों की समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता के साथ प्रशासन तक पहुँचाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों ने आपसी समन्वय बनाए रखने, सामुदायिक हितों को प्राथमिकता देने और विकास कार्यों को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। सभा में यह भी तय किया गया कि संगठन गांवों से जुड़े मुद्दों पर एक स्वर में प्रशासन के सामने बात रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष भी करेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरत भूषण कुंडू, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र भोज, गिरीश चंद्र तिवारी, प्रदीप पालनी और दिनेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या पुलिस ने 120 टिन लीसा के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
Next: सल्ट क्षेत्र में मिले जिलेटिन ट्यूब मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.