Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा जौनसार बावर में माघ मरोज पर्व
  • देहरादून

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा जौनसार बावर में माघ मरोज पर्व

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
default featured image

विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र में धूमधाम से मनाए जाने वाले माघ मरोज त्योहार का जश्न इन दिनों जोरों पर है। जनजाति क्षेत्र के प्रत्येक गांव में इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्थानीय लोग जमकर त्योहार का लुत्फ उठा रहे हैं। बीती 10 जनवरी से कयलू मंदिर में चुराच का बकरा चढ़ाने के बाद पूरे क्षेत्र में इस त्योहार की शुरुआत हुई। त्योहार मनाने के लिए कारोबार व नौकरी के लिए बाहर रह रहे प्रवासी भी बड़े संख्या में अपने गांवो को पहुंच कर त्योहार का आनंद उठा रहे हैं। स्थानीय परंपरा के अनुसार बुधवार को हर घर में पूजा अर्चना के बाद गुरुवार सुबह से नाच गाने और दावतों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर त्योहार की बधाई भी दी। पंचायती आंगनों में सामूहिक तौर पर त्योहार का जश्न मनाया। इसके साथ ही कई गांवों में हर घर के आंगन में नाच गाने और दावतों का दौर चला, लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों के साथ ढोल की थाप पर नृत्य कर त्योहार का खूब आनंद लिया। स्थानीय निवासी अमर सिंह राणा, नैन सिंह, रणवीर जोशी, देवेंद्र रावत, भाव सिंह रावत, नरेश रावत, दौलत रावत, पुरचंद रावत, नरेंद्र रावत, बलबीर चौहान आदि कहते हैं कि यह त्योहार वैसे तो इस पूरे माह चलता है। पूरे महीने लोगों का एक दूसरे के यहां रिश्तेदारी में आना जाना लगा रहेगा। लेकिन शुरुआत के एक सप्ताह तो इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अनूठी परंपराएं हैं। खास बात यह है कि युवा पीढ़ी भी इन परंपराओं को बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा की इस प्रकार से मिलजुलकर त्योहार मनाने से आपसी प्रेम व सौहार्द भी बढ़ता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 26 जनवरी को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख
Next: सीएम को ज्ञापन भेज की वन विभाग कार्यालय को चकराता से संचालित करने की मांग

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.