Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 11 सितंबर को शंखनाद करेंगे हरीश रावत
  • देहरादून

बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 11 सितंबर को शंखनाद करेंगे हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 09/09/2020
default featured image

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 11 सितंबर को देर शाम शंखनाद करेंगे। इसके बाद 12 सितंबर को वह अपने आवास पर उपवास भी करेंगे। आपको बता दें कि बेरोजगारी की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 12 सितंबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। देहरादून समेत सभी जिलों में नगर, ब्लॉक स्तर पर भी धरना दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी प्रदेश संगठन के इस कार्यक्रम के साथ जोड़ा है। हालांकि वह प्रदेश संगठन के कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे, लेकिन अपने आवास से ही इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करेंगे। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह 11 सितंबर को शाम 7.30 बजे अपने आवास के बाहर चबूतरे पर खड़े होकर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शंखनाद करेंगे। उन्होंने बेरोजगारों का आह्वान किया कि सरकार को सावधान करने के लिए शंखनाद करें। शंख उपलब्ध नहीं होने पर घंटी बजाएं। 12 सितंबर को वह अपने आवास पर उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने बुद्धिजीवी संगठनों से बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन के लिए समर्थन मांगा।
सेवा से हटाए कार्मिकों की बहाली हो: इंदिरा
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सरकार से मांग की कि सेवा से हटाए गए उपनल के कर्मचारियों को तत्काल नौकरी में वापस लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। अपने एक बयान में इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार एक ओर नई नौकरियों की बात कर जनता को भ्रमित कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पहले से कार्यरत कर्मचारियों की लगातार छंटनी की जा रही है। उनका कहना है कि कोरोना काल में जिन कर्मचारियों को हटाया गया, पहले उनकी बहाली की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमरदीप की हत्या में पत्नी समेत दो पर मुकदमा दर्ज
Next: गैस एजेंसी में चली ताबतोड़ गोलियां, ट्रक ड्राइवर घायल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.