Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरक सिंह रावत के बयान को बताया सिख समाज का अपमान
  • अल्मोड़ा

हरक सिंह रावत के बयान को बताया सिख समाज का अपमान

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह वक्तव्य सिख समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बिष्ट ने आरोप लगाया कि इस बयान से कांग्रेस नेतृत्व की सिख समाज के प्रति संकीर्ण सोच और नकारात्मक मानसिकता उजागर होती है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत का बयान सिख समुदाय का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भी ऐसी प्रवृत्तियों से भरा रहा है। 1984 में सिख समाज पर हुए हमलों को देश आज भी दर्द और पीड़ा के साथ याद करता है। उन्होंने कहा कि बलिदान और सेवा की परंपरा रखने वाली इस वीर कौम के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। उन्होंने हरक सिंह के बयान को कांग्रेस पार्टी की जड़ तक बैठी हुई मानसिकता का संकेत बताया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें थोड़ी भी संवेदना शेष है तो उन्हें आगे आकर देश से माफी मांगनी चाहिए और केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि हरक सिंह रावत का पार्टी से निष्कासन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख समाज के इतिहास और बलिदानों को सर्वोच्च सम्मान देते हुए चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में स्थापित कर चुके हैं तथा करतारपुर कॉरिडोर खोलकर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान किया है, वहीं कांग्रेस के नेता लगातार सिख समाज की भावनाओं को आहत करने वाले बयान दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के 240 छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.