Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुरुवार को नहीं खुला दून का एक भी सिनेमाघर
  • देहरादून

गुरुवार को नहीं खुला दून का एक भी सिनेमाघर

RNS INDIA NEWS 15/10/2020
default featured image

देहरादून। करीब आठ महीने के लंबे अंतराल बाद देहरादून के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर खुलने की छूट मिल गयी है। अनलॉक -05 में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी गाइडलाइंस के साथ कुछ ही मल्टीप्लेक्स खोलने की आजादी है। हालांकि गुरुवार को दून का एक भी सिनेमाघर नहीं खुला। अधिकांश संचालकों का कहना था कि इस समय वह घाटे का सौदा नहीं चाहते, लिहाजा इन्हें नहीं खोला गया। कार्निवल सिनेमा मैनेजर विशाल रावत ने बताया कि उनका आईएसबीटी स्थित सिनेमा हॉल फिलहाल बंद रहेगा। हालांकि गुरुवार को वसंत विहार स्थित कार्निवल सिनेमा खोलने की तैयारी जरूर थी। लेकिन फिलहाल कोई ऐसी फिल्म रिलीज ही नहीं हो रही जिसे देखने लोग पहुंचे। बताया कि मल्टीप्लेक्स खोलने पर हर दिन एक हॉल का खर्चा ही हजारों में पहुंचता है। ऐसे में बिना किसी अच्छी फिल्म के हॉल खोला तो मुनाफे की जगह जेब से खर्चा उठाने की नौबत रहेगी। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के स्वामी सुयश अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल उनका हॉल खुलने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि अभी कोई नई फिल्म बाजार में नहीं आ रही। गौरतलब है कि कोरोना संकट के चलते पिछले करीब सात माह से बंद पड़े मल्टीप्लेक्स, थिएटर व सिनेमाहाल, मनोरंजन पार्क, स्वीमिंग पूल गुरुवार से खुलने की तैयारी थी। जिसमें पार्क खुल गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलटी भर्ती पर कला छात्र संघ ने जताई आपत्ति
Next: आर्थिक मदद लेने में पहले नहीं ली दिलचस्पी, अतिरिक्त मदद की घोषणा के बाद अब पछता रहे

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.