
ऋषिकेश। न्याय पंचायत श्यायमपुर के गुमानीवाला में एक ही परिवार के सात सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हडक़ंप मच गया। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक गुमानीवाला गली नंबर 8 निवासी परिवार के 7 सदस्यों ने दो दिन पहले राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम पॉजिटिव आने से हडक़ंप मच गया। शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। संक्रमितों की जांच करने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि संक्रमितों में दादा, पोता, बहु समेत 7 लोग हैं। सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी करेगी।
गुमानीवाला में बना कंटेनमेंट जोन: ऋषिकेश। 27 मार्च 2021 में गुमानीवाला निवासी एक ही परिवार के 7 सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाया है। हालांकि कंटेनमेंट जोन में संक्रमित परिवार को ही रखा है। उप राजस्व निरीक्षक सतीश जोशी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें की पिछले साल में कोरोना संकट के दौरान 23 अप्रैल 2020 को बापूग्राम में कोरोना का केस आया था। तब बापूग्राम की गली नंबर 3 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।

