Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल किया
  • पिथौरागढ़

गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल किया

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
default featured image

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे आसपास के क्षेत्र में गुलदार का आतंक समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार की देर सायं आगर गांव में घर से बाहर निकलते ही गुलदार ने अधेड़ उम्र की महिला पर हमला कर घायल कर दिया। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में गुलदार द्वारा दो महिला को घायल किए जाने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। मामला जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर चंडाक क्षेत्र के आगर गांव में मुन्नी पांडेय 55 वर्ष पत्नी केशव दत्त पांडेय कमरे से बाहर निकली तो दरवाजे पर ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने गुलदार से अपना बचाव किया। घर सहित आसपास के लोग मुन्नी देवी की चीख पर बाहर निकले । हो हल्ला मचाए जाने पर गुलदार भाग गया। इस दौरान मुन्नी देवी के गले में गुलदार ने पंजे मार कर घायल कर दिया। ग्रामीण रात को भी मुन्नी देवी को वाहन बुक कराकर जिला मुख्यालय लाए। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। क्षेत्र में लगातार गुलदार के आतंक के बने रहने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकडऩे या मारने की धमकी दी है। गुलदार के हमले को लेकर गुलदार मानव संघर्ष बढऩे के आसार बने हैं।

सितंबर से है दहशत: जिला मुख्यालय से सटे क्षेत्र से लेकर चंडाक, छाना पांडेय, आगर गांव तक गुलदार का आतंक विगत सितंबर माह से है। गुलदार और मानव संघर्ष के बीच तीन मानवों की जान गई है तो दो गुलदार भी मारे गए हैं। आधा दर्जन ग्रामीण गुलदारों के हमले में घायल हो चुके हैं। यदि जल्द गुलदार पकड़ में नहीं आया तो संघर्ष बढऩे के आसार हैं। सितंबर माह में गुलदार ने नगर के निकट सुकौली में एक युवक को तीन दिन बाद छाना पांडेय गांव में एक युवती को, बाद में चंडाक के निकट घास काट रही एक महिला को अपना शिकार बनाया। धारापानी गांव में एक ग्रामीण को दिनदहाड़े बुरी तरह जख्मी किया। उसके बाद पुनेड़ी गांव में एक महिला को घायल किया। बीते दिनों चंडाक में दिन में एक महिला और बुधवार की रात आगर गांव में एक महिला को फिर से घायल कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांजा तस्करों को 12 साल की सजा व अर्थदंड, जानें पूरा मामला
Next: जिला निगरानी समिति ने किया विवेकानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.