Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात में बजी चुनावी रणभेरी, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग; 8 को हिमाचल के साथ आएगा नतीजा
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

गुजरात में बजी चुनावी रणभेरी, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग; 8 को हिमाचल के साथ आएगा नतीजा

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात की चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। बता दें कि इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी ऐलान होना है, जहां 12 नवंबर को एक ही राउंड में वोटिंग होने वाली है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में गुजरात में मतदान के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के कुछ भाग की कुल 89 सीटों पर मतदान एक दिसंबर को और मध्य गुजरात एवं उत्तर गुजरात की बाकी कुल 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी और मतदान की प्रक्रिया दस दिसंबर को पूरी होगी।
उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना भी आठ दिसंबर को करायी जाएगी। राजीव कुमार ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के लिए अधिसूचना पांच नवंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 14 नवंबर और नाम वापस लेने की तारीख 17 नवंबर होगी। मतपत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर और नाम वापस लेने की तारीख 21 नवंबर होगी। मतपत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 51 हजार 782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। राज्य में कुल मतदाता 4.9 करोड़ हैं। राज्य में 142 आदर्श मतदान केन्द्र होंगे। 182 मतदान केन्द्र दिव्यांगों के लिए और 1274 मतदान केन्द्र महिलाओं के लिए बनाये जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेशभर में सात नवंबर को लोकतंत्र बचाओ-उत्तराखंड बचाओ आंदोलन, निकाली जाएंगी रैलियां
Next: सीएम योगी ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.