Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक दफ्तर पर की तालाबंदी कर प्रदर्शन
  • देहरादून

ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक दफ्तर पर की तालाबंदी कर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
default featured image

विकासनगर। ग्राम प्रधान संगठन ने तीन सूत्री मांगों को लेकर विकासनगर ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने सरकार पर प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रधानों को डरा धमकाकर चुप कराना चाहती है। लेकिन प्रधान संगठन सरकार के दबाव में नहीं आयेगा और मांगें पूरी न होने तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगा। पछुआदून ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व मे विकासखंड विकासनगर के ग्राम प्रधानों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर विकासखंड कार्यालय मे बुधवार को भी तालाबंदी की । पूरे प्रदेश मे ग्राम प्रधान राज्य वित्त मे कटौती , मानदेय मे वृद्धि, पंचायत राज़ एक्ट लागू करने आदि मांगो को लेकर सभी ब्लॉक मुख्यालयों मे तालाबंदी कर रहे है । पछुआदून ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा की राज्य सरकार ग्राम प्रधानों की माँगे पूरी करने के बजाय ग्राम प्रधानों को डराने धमकाने का काम कर रही है लेकिन ग्राम प्रधान अपने फैसले पर अडिग है । इमरान खान ने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज एक्ट पारित हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार पंचायतीराज एक्ट को लागू न करके पंचायतों के अधिकारों का हनन कर रही है। ग्राम प्रधान खान ने कहा कि एक तरफ सरकार पंचायतों को मजबूत करने की बात करती है तो दूसरी तरफ पंचायतीराज एक्ट लागू न करके पंचायतों को उसके अधिकारों से वंचित कर रही है। कहा कि ग्राम प्रधान इस बार आरपार की लडाई के लिए आंदोलन में उतरे हैं। कहा कि जब तक सरकार प्रधानों की मांगों को पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा की यदि राज्य सरकार हमारी माँगे पूरा नही करतीं तो ग्राम प्रधान दोबारा इस्तीफा देने से पीछे नही हटेंगे । इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ग्राम प्रधान सुबोध गोयल फिरोज खान, बाला चौहान ,भारती देवी,मलिका देवी,नरेंद्र सिंह, दीपिका,फेमीदा,विकास पटेल,करम चंद , प्रदीप कुमार , ललिता ,आबिदा, विमला देवी आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक को कागजों में जिंदा दिखा फर्जी बैनामा किया
Next: कोरोना टेस्ट घोटाले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.