
रुडकी। पिता और भाई के साथ विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। मोहल्ला केशवनगर निवासी युवक गोवर्धनपुर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे फड़ लगाता है। सामने ही उसके पिता की भी दुकान है। पिछले कुछ दिन से युवक का अपने पिता और दो भाईयों के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते युवक ने सीमली मोहल्ले के श्मशान घाट पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। किसी राहगीर ने उसे एक अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर बताकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद परिजन उसे लेकर रुडक़ी पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली के एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। युवक की हालत में पहले से सुधार है। ठीक होने पर उसके बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

