Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर के अंदर नवविवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप
  • हरिद्वार

घर के अंदर नवविवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच शादी में न जाने के लिए कहासुनी हुई थी। वहीं, मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात धर्मेंद्र शर्मा निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहू ने कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मृतका की पहचान अंजली शर्मा (22) पत्नी जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। जितेंद्र किराये पर गाड़ी चलाने का काम करता है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया है कि छह दिसंबर को चंदौसी में अंजलि के चाचा के पुत्र की शादी थी। जितेंद्र आर्थिक तंगी के कारण शादी में नहीं जा सका। इस बात को लेकर अंजलि और जितेंद्र में कहासुनी हुई थी। तब ससुर धर्मेंद्र ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों ने साथ में खाना खाया। कोतवाल ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की तरफ से अगर लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगरपालिका की ओर से ट्रेड लाइसेंस बनाने का व्यापारियों का विरोध
Next: विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.