Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हमीरपुर: गर्म आबोहवा वाले क्षेत्र में उगा दिया केसर, 30 हजार खर्च कर कमाए 3.50 लाख
  • हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर: गर्म आबोहवा वाले क्षेत्र में उगा दिया केसर, 30 हजार खर्च कर कमाए 3.50 लाख

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

बिझड़ी (हमीरपुर)। गर्म आबोहवा वाले जिला हमीरपुर में प्रगतिशील किसान ने केसर की खेती कर किसानों को आर्थिकी सुदृढ़ करने की नई राह दिखाई है। उपमंडल बड़सर के बडितर गांव निवासी किसान सुभाष ने अपने दम पर करीब 30 हजार खर्च करके केसर की खेती की और इससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये कमाए हैं।
आमतौर पर केसर की खेती ठंडे और बर्फीले इलाकों में होती है। केसर के लिए जम्मू-कश्मीर की जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती रही है, मगर गर्म जलवायु वाले हमीरपुर जिले में उन्होंने केसर की खेती करके कृषि विभाग को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोगों का कहना है कि अगर कृषि विभाग के विशेषज्ञ मृदा और जलवायु जांच समेत जरूरी रिसर्च करें तो जिले के और किसानों के लिए भी केसर आर्थिकी का प्रमुख साधन साबित हो सकता है।
किसान सुभाष ने बताया कि उन्होंने पिछले साल केसर का आधा किलो बीज करीब 30 हजार रुपये में खरीदा था। जब इससे फसल तैयार हुई तो उन्होंने इससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये कमाए हैं। इससे प्रोत्साहित होकर अब उन्होंने दो कनाल भूमि में इसकी पैदावार की है। यह खेती सर्दियों के मौसम में होती है। केसर की मांग तो इतनी ज्यादा है कि लोग घरद्वार से ही खरीद कर ले जाते हैं। केसर का सेवन औषधि के रूप में भी किया जाता है।
इसके लिए कृषि विभाग ने उनका कोई ज्यादा सहयोग नहीं किया। खुद ही वित्तीय जोखिम लेकर यह ट्रायल सफल साबित करके दिखाया है। इस बारे में विकास खंड बिझड़ी के कृषि प्रसार अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि विभाग इन किसानों की यथासंभव मदद करेगा। इनको सब्सिडी पर स्प्रे पंप और दवाइयां दी जाएंगी।

केसर के फायदे
स्किन की खूबसूरती से लेकर शरीर की कई तरह की परेशानी को दूर करने में केसर लाभकारी माना जाता है। केसर की तासीर गर्म होती है, इसलिए कई एक्सपर्ट सर्दियों में केसर का सेवन करने की सलाह देते हैं। केसर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, थायमिन, फोलेट इत्यादि प्रमुख हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाहौल-स्पीति: तीन महीने बाद सैलानियों के लिए खुला जिस्पा-दारचा, फोर बाई फोर वाहन की शर्त अनिवार्य
Next: चंबा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.