Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गर्दन में नशीला इंजेक्शन लगाकर मोबाइल फोन लूटा
  • हरिद्वार

गर्दन में नशीला इंजेक्शन लगाकर मोबाइल फोन लूटा

RNS INDIA NEWS 01/03/2023
rns featured image new

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में काम करने वाले एक कर्मचारी के गर्दन में नशीला इंजेक्शन लगाकार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। बाइक सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर खड्ढा निवासी नीरज पेशे से दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में काम करते हैं और खड्ढा पार्किंग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से खड्ढा पार्किंग की तरफ सोने के लिए जा रहा था। कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही पीछे से एक पर सवार दो युवकों ने पहले रोकने की कोशिश की। लेकिन वह रूके नहीं। आरोप है कि तेज रफ्तार से आए युवकों ने पीछे से गर्दन में कुछ नुकीली चीज चुभा दी और वह बेहोश हो गए। करीब एक घंटे बाद उन्हें होश आया तो देखा कि जेब से मोबाइल फोन गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि कर्मचारी की गर्दन में नुकीली कोई चीज चुभाई गई। आशंका है कि नशीला इंजेक्शन गर्दन पर मारा गया होगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्षदों ने की नगर निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
Next: तीन तलाक के बाद विवाहिता को दी हत्या की धमकी, केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.