
रुद्रपुर। विश्व हिन्दू परिषद की कार्यकारिणी गठन को लेकर समाज सेवी एवं विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक डॉ. विनोद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। गुरुवार को बैठक में संगठन के जिला मंत्री राजेन्द्र मेहरा ने नगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया। हरीश जेटली को विश्व हिन्दू परिषद का नगर अध्यक्ष एवं संदीप गुंबर को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बताया अब एक सप्ताह में नगर इकाई के कार्यकारिणी के विस्तार किया जाएगा। जिला मंत्री ने विश्व हिन्दू परिषद के इतिहास के बार में विस्तार से जानकारी दी। कहा नगर इकाई के सही दिशा में कार्य करने एवं संगठन की मजबूती के लिए डॉ विनोद शर्मा संरक्षक के रूप में साथ रहेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश जेटली ने कहा कि 3 सितंबर को बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। यहां नरेश हुड़िया, हरलोक नामधारी, राकेश भुड्डी,जसवीर चीमा, चंकित हुड़िया, हर्षित पोपली, शुभम ठाकुर, मंजीत सिंह, केतन ग्रोवर, मदन लाल हुड़िया, मनोज गिरी, निशांत सिंघल, विपुल प्रजापति, ओम प्रकाश सैनी, चन्द्रपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

