Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फिरौती वसूलने के इरादे से कर्मचारियों ने की लैब संचालक की हत्या
  • हरिद्वार

फिरौती वसूलने के इरादे से कर्मचारियों ने की लैब संचालक की हत्या

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
09- (7)

हरिद्वार। पैथोलॉजी लैब संचालक कार्तिक की हत्या उसी के ही दो कर्मचारियों ने फिरौती वसूलने के इरादे से की थी। सीआईयू एवं बहादराबाद पुलिस ने कार्तिक हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने चंद घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने पर अधीनस्थों की पीठ थपथपाते हुए दस हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।
शनिवार को मेला नियंत्रण कक्ष सभागार में एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर प्रेमचंद निवासी शिवमंदिर के पास बहादराबाद ने सूचना दी थी कि उनका 22 वर्षीय पुत्र कार्तिक रामधाम कालोनी रानीपुर में अनिका पैथोलोजी नामक लैब का संचालक है। गुरुवार को उनका पुत्र दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने की बात कहकर गया था लेकिन लौटकर नहीं आया था। शुक्रवार को लैब संचालक की मां अंगूरी देवी के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल कर रहे शख्स ने कार्तिक को छोड़़ने की एवज में 70 लाख की मांग की थी। एसएसपी ने बताया कि कार्तिक के मोबाइल फोन से तीन ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आई थी। सामने आया था कि शराब की दुकान, मुरादाबादी बिरयानी सेंटर एवं कृष्णा ट्रेडर्स से खरीदारी की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह होने पर पुलिस ने उसी की ही लैब में कार्यरत निपेंद्र कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मुस्तफाबाद गदनपुरा थाना हीमपुर दीपा बिजनौर यूपी हाल निवासी सलेमपुर रानीपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने कबूला कि उसने अपने दूसरे सहकर्मी शहादत अली पुत्र छोटेखान निवासी कस्बा सहसपुर स्योहारा बिजनौर यूपी हाल निवासी सलेमपुर के साथ मिलकर कार्तिक की हत्या कर दी थी और उसका शव शहादत के किराए पर लिए गए कमरे में छिपाकर रखा गया है। उनकी निशानदेही पर कमरे से प्लास्टिक के कट्टे से शव बरामद कर लिया गया। कार्तिक को शराब पिलाने के बाद आरोपी अपने साथ कमरे पर ले गए थे, जहां लेकर उन्होंने मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह परिजन से फिरौती की मांग कर रहे थे। इस दौरान एसपी अपराध रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी मनेाज ठाकुर, सीओ निहारिका सेमवाल, एसओ नितेश शर्मा, चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी
Next: एसआईटी करेगी पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.