
देहरादून। युवक की ईमेल आईडी हैक कर उससे परिचित को मेल भेजकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के जरिए मिली शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि धोखाधड़ी धीरा जोशी शर्मा के साथ हुई। उनकी ओर से डा. आशा शर्मा निवासी एकता विहार, सहस्रधारा रोड ने तहरीर दी। कहा कि उनके ब्रदर इन ला धर्मपाल वर्मा की ईमेल आईडी किसी ने हैक कर ली।

