Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षकों व अभिभावकों की भागीदारी से ई-पीटीएम का सफल आयोजन
  • उत्तराखंड

शिक्षकों व अभिभावकों की भागीदारी से ई-पीटीएम का सफल आयोजन

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
default featured image

 शिमला।  शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से शिक्षक अभिभावक संवादः ई-पीटीएम के समापन आयोजन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उच्च गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा कोरोना महामारी में भी हर घर पाठशाला कार्यक्रम को अपार सफलता मिली है, जिसका श्रेय शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को जाता है। उन्होंने कहा कि ई-पीटीएम का शुभारम्भ 4 जून, 2021 को किया गया था। ई-पीटीएम में 12,962 स्कूलों, 48,383 शिक्षकों तथा 6,76,792 अभिभावकों ने भाग लिया जबकि गत वर्ष इस कार्यक्रम में 12,500 स्कूलों, 42,400 शिक्षकों तथा 6,10,000 अभिभावकों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत शिक्षकों तथा अभिभावकों के समन्वय से विद्यार्थियों की शिक्षा निरंतर जारी रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों तथा अभिभावकों द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों पर विचार कर कार्यक्रम में सुधार लाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर हर घर पाठशाला 2.0 कार्यक्रम के डैशबोर्ड का शुभारम्भ किया, जिसके माध्यम से शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों की भागीदारी की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इससे पूर्व गोविन्द सिंह ठाकुर ने जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड नाहन के प्राइमरी नाहन यू-टयूब चैनल की टीम के साथ संवाद किया तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए उनके इस अनुठे प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. वीरेन्द्र शर्मा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया तथा आयोजन के बारे विस्तृत जानकारी दी। राज्य सम्पर्क अधिकारी समग्र शिक्षा अनुराधा कटवाल ने आयोजन का संचालन किया। निदेशक उच्चत्तर शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सचिव शिक्षा राजीव शर्मा तथा विभिन्न जिलों से शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रशर वेलफेयर कॉन्सिल की मंडी इकाई ने ऑक्सीजन बैंक के लिए भेंट की मेडिकल सामग्री
Next: एसजेवीएन ने चलाया विशेष कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, तीन दिन में सत्रह सौ व्यक्तियों ने लगाया टीका

Related Post

Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-10 at 21.02.52_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 19.43.50_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.