Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चालक को बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल
  • ऊधम सिंह नगर

चालक को बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
default featured image

रुद्रपुर। ट्रक चालक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आमिर पुत्र नबी अहमद निवासी ग्राम मलसाखेड़ा, बरेली ने बताया कि 22 अगस्त को वह सिडकुल स्थित कंपनी बालाजी एक्शन में ट्रक से लकड़ी लेकर आया था। रात करीब नौ बजे वह उकरौली के होटल में खाना खाकर अपने ट्रक पर जा रहा था। नया होने के कारण रास्ता भटककर वह दूसरे रास्ते की ओर चला गया। इसी समय रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्ति मिले। तीनों ने बिना बात के गाली गलौज शुरू करते हुए उसे चोर बताते हुए पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे से बुरी तरह पीटा। चोर बताते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने पेड़ से बांधकर मारपीट करने का वीडियो भी बनाया है। बाद में वीडियो वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घटना की खोजबीन शुरू दी। इधर, आमिर ने भी अपनी तहरीर में बंधक बनाकर मारपीट करने में वीरपाल, झांझन लाल उर्फ चम्पत, सुरेश निवासी पहाड़ी उकरौली को नामजद किया है। सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आमिर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पेड़ से बांधकर मारपीट करने का वीडियो वायरल होने की पुष्टि करते हुए चौकी इंचार्ज ने इसे गंभीर घटना बताया। मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गदरपुर में विहिप कार्यकारिणी का गठन
Next: दो दिन पूर्व लापता किशोर गोला नदी में बहा

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.