Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला, हरबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू लगा
  • देहरादून

डोईवाला, हरबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू लगा

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी समेत अन्य शहरों में कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमितों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। देहरादून, रुडक़ी, हरिद्वार,कोटद्वार आदि शहरों में कोविड कर्फ्यू लगाने के बाद अब प्रशासन ने अब देहरादून जिले में डोईवाला, हरबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन इलाकों में कर्फ्यू का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। देहरादून जिले में देहरादून नगर क्षेत्र और ऋषिकेश नगर पालिका क्षेत्र में बीते सोमवार शाम सात बजे आने वाले सोमवार सुबह पांच बजे तक कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। इन क्षेत्रों के साथ ही जिले के अन्य नगर निकायों में अब तेजी से कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर पालिका डोईवाला, हबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी क्षेत्र में भी कोविड कफर्यू लगा दिया है। डीएम ने बताया कि इन नगर निकायों में देहरादून और ऋषिकेश नगर क्षेत्र की तरह सोमवार सुबह तीन मई तक पांच बजे कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह से इन क्षेत्रों में आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। कहा कि इसका उल्लंघन करने पर महामारी अधिनिमय के तहत कार्रवाई होगी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर नया आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में अब ऋषिकेश देहरादून के साथ नगर पालिका क्षेत्र हरबर्टपुर व विकासनगर में गुरुवार से तीन मई तक कर्फ्यू लागू करने के आदेश दिए हैं । हरबर्टपुर व विकासनगर में अब सिर्फ आवश्यक वस्तुओं फल, सब्जी, बेकरी,डेरी, मीट-मछली, राशन, सरकारी सस्ता गल्ला, पशुचारा व अंडे की दुकाने दो बजे दोपहर तक खुली रहेंगी। अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। मेडिकल स्टोर आदि आवश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है। शाम सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। पछुवादून क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कर्फ्यू को लेकर नयें आदेश जारी किये हैं। जिसमें 29 अप्रैल गुरुवार से तीन मई तक विकासनगर व हरबर्टपुर पालिका क्षेत्र में भी कर्फ्यू लगाया गया है। इन दोनों बाजारों में फल, सब्जी, बेकरी,डेरी, मीट-मछली, राशन, सरकारी सस्ता गल्ला, पशुचारा व अंडे की दुकाने दिन दो बजे दोपहर तक ही खुला रह पायेंगी। इन दोनों पालिका क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर आदि इमरजेंसी सेवाओं के अलावा अन्य कोई भी दुकान नहीं खोली जायेगी। दोनों पालिका क्षेत्रों में शाम सात बजे सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपील की है कि कर्फ्यू के दौरान सभी लोग अपने घरों में रहें। कर्फ्यू का उल्लंघन न करें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। कहा कि कोरोना चेन को तोडऩे के लिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग दें। केवल अति आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकलें। अन्यथ घरों में ही रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुमना-2 हादसा : एक शव बरामद
Next: ऊर्जा निगमों ने मुख्यमंत्री को सौंपा 76,491,752 रुपए का चैक

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.